कांके: रांची सहित विभिन्न इलाकों में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2026 रांची सहित विभिन्न इलाकों में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर जिला प्रशासन ने बताया कि अल्बर्ट चौक पर विशेष मंच बनाकर जुलूस की निगरानी की गई। सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती और प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरा आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ।