महू मानपुर में दो युवकों की संदिग्ध मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी, चाकू बरामद
महू के मानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार बुधवार दरमियानी रात 1 बजे दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना जानापाव कुटी के पास हुई। मृतकों की पहचान शैलेंद्र पिता बाबूलाल और अतुल पिता संतोष के रूप में हुई है। दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। घायल तीसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्त