हाथरस: हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पेन बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से सट्टे की खाई-बाडी करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसने कब्जे 2110/- रूपये नगद व पर्चा सट्टा एवं पेन बरामद हुआ है।