महसी: मथुरा गांव के बाहर 24 घंटे बाद मिली मासूम बच्ची का शव, मुंह में ठूंसा हुआ कपड़ा, इलाके में मची सनसनी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मथुरा गांव के बाहर कक्षा 3 की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची बीते 24 घंटे से लापता थी, जिसकी तलाश में पुलिस और परिजन जुटे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था तथा शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिससे ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।।