सोनो: सोनो में शनिवार से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान,घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा
Sono, Jamui | Feb 9, 2024 फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण करने वाले कर्मियों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि भूषण चौधरी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मियों को डोज एवं उनके प्रचार प्रसार की जानकारी दी गई। 10 फरवरी को इस अभियान की शुरुआत होगी जो 14 दिनों तक जारी रहेगा।