मुंगेर: कर्ज पर उठाए थे 25 लाख, चुकाने में था असमर्थ, रचा अपरहण का नाटक मुफस्सिल थाना की पुलिस ने धरहरा से युवक को किया बरामद
Munger, Munger | Feb 22, 2024 मुफस्सिल थाना पुलिस ने अगवा हुए गौतम मंडल को 48 घंटे के अंदर धरहरा से बरामद कर लिया । गौतम के भाई मनीष कुमार ने 19 फरवरी को अगवा होने का केस दर्ज कराया था । इस मे दो लोगों को नामदर्ज किया था । पुलिस ने जांच के कर्म में पाया कि गौतम ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी ।