शामली: आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शामली को सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की
Shamli, Shamli | Jun 16, 2026 मंगलवार की दोपहर 1 बजे शामली में आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शामली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग सरकार से की। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्रालय को संबोधित ज्ञापन में संभावित सुरक्षा जोखिमों का हवाले देते हुए बताया कि अमिताभ ठाकुर जनविरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं।