रानीगंज: रानीगंज में किराने की दुकान से 8 हजार की चोरी, सामान लेने के बहाने आए दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
रानीगंज के पचरास वार्ड में पट्टी रोड स्थित एक किराने की दुकान से दिनदहाड़े आठ हजार रुपये चोरी हो गए। यह घटना बीते बृहस्पतिवार की शाम को हुई, जब दुकान मालिक संदीप उमर वैश्य की पत्नी डिंपल दुकान पर बैठी थीं। दो युवक बाइक से दुकान पर आए और ग्राहक बनकर पहले कुछ सामान खरीदा। इसके बाद उन्होंने और सामान मांगा। जब डिंपल सामान लेने के लिए दुकान के अंदर गईं, तो दोनों