सहारनपुर: सहारनपुर में चोरी के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने 15 अक्टूबर की चोरी का सफल अनावरण करते हुए 17 अक्टूबर को एक वांछित अभियुक्त शाकिब को गिरफ्तार किया। चोरी के दौरान सोने-चांदी के 4 आभूषण बरामद हुए हैं। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।