महोबा: बजरिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर
Mahoba, Mahoba | May 9, 2026 बजरिया इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गौरहारी गांव निवासी 40 वर्षीय सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।