रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र बनेगा ऊर्जा का हब, ग्रीनको एनर्जी 17 हजार करोड़ की लागत से लगाएगी पावर परियोजना
देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में पहचान बना चुके सोनभद्र को अब एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जनपद में करीब 17 हजार 181 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ग्रीनको ग्रुप की मेगा पंप्ड स्टोरेज पावर (पीएसपी) परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। इस परियोजना के जरिए लगभग 3660 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जाएगा, जिससे न केवल देश के ऊर्जा क्षेत्र को भी बड़ी मजबूतीमिलेगी