मोहम्मदी: ग्राम मोहदियापुर मे भैंसो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई मे पलटा,जिसमे दो भैंसो की मौत हो गई
थाना उचौलिया क्षेत्र में शुक्रवार को ग्राम मोहदियापुर मे नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक की अचानक हेडलाइट बंद होने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटा। ट्रक में 16 भैंसे भरी हुई थी। जिसमें से दो भैंसों की मौत हो गई। जिसमें ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित निकाला और घायल को सीएचसी पसगवां भेजा।