बड़ौत: शामली में 27वीं सब जूनियर व सीनियर बालक-बालिका राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में सरूरपुर कलां की प्रीति नैन ने जीता गोल्ड
Baraut, Bagpat | Jul 1, 2026 शामली में हुई 27वीं सब जूनियर व सीनियर बालक बालिका राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में प्रीति नैन ने गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। जिससे उनका नेशनल के लिए सिलेक्शन हो गया है। ग्रामीणों ने बुधवार शाम करीब 4:30 बताया कि यह प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक चली। उनकी इस जीत से गांव में खुशी का माहौल है। गांव लौटने पर प्रीति नैन का जोरदार स्वागत किया जाएगा।