चूरू: चूरू शहर में गंदा पानी, बेकार जलती लाइटें और सड़क पर गड्ढे, जनता परेशान
Churu, Churu | May 23, 2026 चूरू। शहर में जनसमस्याएं बढ़ती जा रही हैं। गांधी कॉलोनी में आशीर्वाद भवन के पास नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी भरा है। स्थानीय निवासी प्रभुदयाल शर्मा ने बताया कि शिकायत व प्रदर्शन के बावजूद समाधान नहीं हुआ। वार्ड 34 में टावरी मोड से नामदेव धर्मशाला तक दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलतो है।