आज बुधवार 6:00 बजे नारनौल डीएसपी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात को नारनौल के मोहल्ला सलामपुरा में बोलेरो सवार युवकों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही इसको लेकर पुलिस टीम गठित कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है।