सतना में पड़ रही बेतहासा गर्मी के चलते जिला अस्पताल चौक में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई । विद्युत विभाग और दमकल को सूचित किया गया लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा । रविवार की सुबह 1130 बजे स्थानीय लोगों ने बाल्टी मग से पानी डालकर ट्रांसफार्मर की आग बुझाई । ट्रांसफार्मर में आग लगने के दौरान पूरे इलाके की घंटों बिजली गुल रही ।