जरीडीह: जरीडीह प्रखंड के मतदाताओं ने मतदाता सूची के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया पोस्ट
प्रखंड निर्वाचक पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज की अपील पर प्रखंड के मतदाताओं ने अपने अपने बूथ में जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम जांच कर मतदाता सूची के साथ सेल्फी लेकर अपने–अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। वहीं, जिनके नाम में संशोधन की आवश्यकता थी या नाम जोड़ना था उन्होंने संबंधित प्रपत्र को मौके पर ही भरकर बीएलओ को जमा किया।