खंडवा नगर: खेत में गाड़ दिए चोरी के ₹2.30 लाख! किसान के जमीन बेचने के पैसे उड़ाने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पूरी रकम
खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के सालई गांव में पुलिस ने 2.30 लाख रुपए की चोरी का पर्दाफाश किया है। एक किसान के घर से यह रकम उसके ही पड़ोसी किसान ने चुराई थी। आरोपी ने चोरी के बाद पूरी रकम अपने खेत में सागवान के पेड़ के नीचे गड्डा खोदकर छिपा दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जमीन खुदवाकर पूरा कैश बरामद कर लिया है।