टिब्बी: टिब्बी मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने 2 घंटे तक किया चक्का जाम
टिब्बी मंडी में गेहूं खरीद की बदहाली के खिलाफ सोमवार को किसानों और आढ़तियों का आक्रोश फूट पड़ा। बारदाने की किल्लत, बायोमेट्रिक सत्यापन में देरी और डिजिटल गिरदावरी में गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मंडी के सामने धरना देकर 2 घंटे तक चक्का जाम रखा।किसानों का आरोप है कि खरीद अवधि कम कर दी गई है और बायोमेट्रिक प्रक्रिया धीमी है।