सिंघवारा: दरभंगा से ‘सुलभ फोरम फॉर डेवलपमेंट’ की शुरुआत, समेकित विकास और महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर
सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन ने समाज के समग्र विकास की दिशा में एक नई पहल करते हुए ‘सुलभ फोरम फॉर डेवलपमेंट’ की शुरुआत दरभंगा से की है। इस पहल के तहत खाद्य सुरक्षा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांगजनों का समावेश और डिजिटल सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर विशेष कार्य किया जाएगा। साथ ही युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने की दिशा मे