रावतसर: एक व्यक्ति पर रुपयों के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने रावतसर पुलिस थाने में दर्ज कराया मामला
रावतसर पुलिस थाने में गुरुवार को एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। रामेश्वर लाल निवासी चक 2 डीडब्ल्यूडी रावतसर ने मामला दर्ज करवाया है।राकेश कुमार निवासी चक 22 ए जी पर धोखाधड़ी पूर्वक 3 लाख रुपए लेने के बाद लौटाने से इनकार का आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया है।