रावतसर: नैयासर में एक शख्स ने मारपीट व जाति सूचक गालियां निकालने का दो लोगों पर लगाया आरोप, पल्लू थाने में मामला दर्ज
पल्लू पुलिस थाने में मंगलवार को दो जनों के खिलाफ मारपीट में जाति सूचक गालियां निकालने का मामला दर्ज हुआ है। चुन्नी राम नायक निवासी नैयासर निवासी रघुवीर जाट व जगदीश जाट पर मारपीट व जाति सूचक गालियां निकालने का आरोप लगाया है। पल्लू पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।