रावतसर: बिंझासर में कीटनाशक के सेवन से युवक की हुई मौत, पल्लू पुलिस थाने में मर्ग दर्ज
पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के बिझासर में एक युवक की कीटनाशक दवाई सेवन से मौत का मामला सामने आया है। बुधवार को सुरेंद्र नायक निवासी बिझासर ने मर्ग करवाई है। मर्ग रिपोर्ट में बताया गया कि उसके भाई चाननराम ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है। इस संबंध में पल्लू पुलिस थाने में मर्ग दर्ज हुई है।