औरैया: 50 शैया अस्पताल में बेटे को जन्म देने के दो दिन बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
जिला अस्पताल में बेटे को जन्म देने के दो दिन बाद एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ऊमरसाना नि