जगदलपुर: जगदलपुर में नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान आयोजित, युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली, वन मंत्री भी हुए शामिल
जगदलपुर,02 अगस्त 2026/ जगदलपुर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के एमबीए भवन में रविवार को "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना, जिसके पश्चात युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियो