पिछोर: पिछोर क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बुवाई की तैयारियां तेज
पिछोर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे से क्षेत्र में तेज बारिश का दौर जारी है।बीती रात से हो रही अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर लौट आई है।किसान बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। मानसून की देरी से खेत सूखे पड़े थे और बुवाई का काम अटका हुआ था।बारिश में देरी के कारण किसानों