सहारनपुर: सहारनपुर की सायमा शेख का रियलिटी शो में चयन, दूरदर्शन के जिंदगी अनफिल्टर्ड में मिली जगह, साझा किया अनुभव
सहारनपुर शहर की रहने वाली सायमा शेख ने मनोरंजन जगत में पहचान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। सायमा का चयन दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो "जिंदगी अनफिल्टर्ड" में हुआ है। वह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में सायमा ने बताया कि यह शो अन्य रियलिटी शो से अलग है। इसमें किसी तरह की स्क्रिप्ट नहीं है।