अररिया: अररिया जीरोमाइल फोर लेन पर हाईवे की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Araria, Araria | Jul 26, 2026 अररिया-जीरोमाइल फोरलेन पर भारत गैस एजेंसी के समीप रविवार को तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक व एक महिला की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक 35 वर्षीय नन्हें व अफाक की 55 वर्षीय पत्नी शाहिदा खातून जोकीहाट थाना क्षेत्र के ठेंगापुर गांव की रहनेवाली थी।