Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

आश्रम की आड़ में वन भूमि पर कब्जा? ग्रामीणों ने रोका निर्माण, विभागों की भूमिका पर उठे सवाल ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा की ग्राम सभा सिराई में आश्रम निर्माण की आड़ में वन विभाग की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माण कार्य के लिए नदी से अवैध खनन कर सामग्री लाई गई और भरान व पुस्ते बनाने का कार्य किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। विरोध के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पूर्व प्रधान हरी सिंह भंडारी ने प्रशासन, खनन विभाग और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निर्माण में अवैध खनन सामग्री का उपयोग हुआ है तो इसकी अनुमति किसने दी? उन्होंने पूछा कि यदि अनुमति नहीं थी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई और जुर्माना कब लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने वन भूमि पर कथित कब्जे की गतिविधियां पहले ही क्यों नहीं रोकी गईं, इस पर भी जवाब मांगा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। @top fans जागो उत्तराखंड Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police #highlightseveryonefollowers #followerseveryone #NewsUpdate #BreakingNews #rishikeshnews

Uttarakhand, India | Jun 19, 2026

MORE NEWS

आश्रम की आड़ में वन भूमि पर कब्जा? ग्रामीणों ने रोका निर्माण, विभागों की भूमिका पर उठे सवाल ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा की ग्राम सभा सिराई में आश्रम निर्माण की आड़ में वन विभाग की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माण कार्य के लिए नदी से अवैध खनन कर सामग्री लाई गई और भरान व पुस्ते बनाने का कार्य किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। विरोध के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पूर्व प्रधान हरी सिंह भंडारी ने प्रशासन, खनन विभाग और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निर्माण में अवैध खनन सामग्री का उपयोग हुआ है तो इसकी अनुमति किसने दी? उन्होंने पूछा कि यदि अनुमति नहीं थी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई और जुर्माना कब लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने वन भूमि पर कथित कब्जे की गतिविधियां पहले ही क्यों नहीं रोकी गईं, इस पर भी जवाब मांगा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। @top fans जागो उत्तराखंड Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police #highlightseveryonefollowers #followerseveryone #NewsUpdate #BreakingNews #rishikeshnews - Uttarakhand News