धौलपुर: अप्रैल में ही धौलपुर में तपने लगा, 38 डिग्री तापमान से जनजीवन बेहाल
अप्रैल माह की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से आमजन बेहाल नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते दिखाई दे रहे हैं। छोटे बच्चे जगह-जगह लगी पानी की पाइपलाइन से पानी पीकर प्यास बुझाते