कपासन: श्री शनि महाराज आली के शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी कतारें, श्रद्धालुओं ने तेल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की की कामना
श्री शनि महाराज आली के शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी कतार, श्रद्धालुओं ने तेल चढ़ाकर किया काला दान, सुख-समृद्धि की कामना । शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री शनि महाराज मंदिर, आली में शनिवार और एकादशी व्रत पारणा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं