झालरापाटन: झालावाड़ फायर ब्रिगेड स्टेशन पर हुई दुर्घटना में नगर परिषद के ठेका कर्मचारी की मौत
झालावाड़ के फायर ब्रिगेड स्टेशन पर रविवार सुबह करीब 8:00 बजे एक दुर्घटना में नगर परिषद के ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय रोहित पुत्र अशोक संगत, झालावाड़ पोस्ट ऑफिस हरिजन बस्ती का निवासी था, नगर परिषद में ठेका कर्मचारी था। वह कचरा संग्रहण की गाड़ी लेकर डोर-टू-डोर जाता था।