शाजापुर: शाजापुर में मातृशक्ति के स्नेह से सराबोर हुआ संघ शिक्षा वर्ग का मातृहस्त भोजन कार्यक्रम
शाजापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग (व्यवसायी) अंतर्गत दुपाड़ा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार शाम मातृहस्त भोजन कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के 187 परिवारों की मातृशक्ति ने सहभागिता करते हुए शिक्षार्थियों के लिए अपने हाथों से भोजन तैयार कर परोसा तथा उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।.