गुना नगर: खाद की समस्या पर एकजुट किसान, भारतीय किसान संघ के बैनर तले हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन कर निकाली रैली डीएम को दिया ज्ञापन
गुना में खाद की समस्या और अन्य मांगों को लेकर 12 जून को जिले के किसान एकजुट हुए। भारतीय किसान संघ के बैनर तले हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन कर कड़ी धूप में रैली निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग रखी है, किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाए। खाद के अधिक दाम वसूली, बिना फार्मर आईडी वाले किसानों को खाद, सहित अन्य मांगे समस्याएं ज्ञापन में रखी है।