पट्टी: पट्टी ब्लॉक गेट के समीप ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज
तहसील क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर ब्लॉक गेट के समीप शनिवार को सुबह 9:00 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पृथ्वीगंज बाजार निवासी फूलचंन्द्र जिला मुख्यालय की ओर से बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक एक ई-रिक्शा बेतरतीब ढंग से सड़क पर आ गया, जिससे बाइक पीछे से ई-रिक्शा में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार