मांडा में आज गुरुवार दोपहर 01:00 के आसपास डा. भीमराव सामाजिक सेवा समिति भीम सेना ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती का 70वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर को "जनकल्याणकारी दिवस" के रूप में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर और मायावती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।