खंडवा में रविवार को कुएं के गहरीकरण के दौरान क्रेन मशीन का बकेट टूटकर कुएं में जा गिरा, जिससे कुएं में उतरे दो मजदूर चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक मजदूर का हाथ धड़ से लेकर हथेली तक फट गया। बुरी तरह जख्मी दोनों मजदूरों को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर आए।