जमुआ: रांची जगुआर के एएसपी अजय कुमार ने गिरिडीह में किया रक्तदान, लोगों से जीवन बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान की अपील
Jamua, Giridih | Apr 26, 2026 रांची जगुआर में एएसपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार ने रविवार को 10 बजे गिरिडीह ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। वे एक शादी समारोह में शामिल होने गिरिडीह आये हुए थे। एएसपी अजय हर नब्बे दिन में न सिर्फ स्वयं रक्तदान करते हैं, बल्कि स्वस्थ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित करते हैं।