बेंगाबाद: रांची यूनिवर्सिटी द्वारा बेंगाबाद की अफसाना परवीन ‘बेस्ट स्टूडेंट’ और ‘बेस्ट लाइब्रेरी यूजर’ अवॉर्ड से सम्मानित
बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत घुटिया गांव की रहने वाली अफसाना परवीन को रांची यूनिवर्सिटी द्वारा ‘बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड’ और ‘बेस्ट लाइब्रेरी यूजर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को 3 बजे परिजनों ने इस पर खुशी जाहिर की। अफसाना परवीन, मरहूम मो मुर्तजा की पुत्री हैं और वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं।