बांका: जिलानी पथ में नहर मोड़ पर टोटो पलटने से बुजुर्ग घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 13, 2026 जिलानी पथ में नहर मोड़ पर एक टोटो के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से उसपर सवार बुजुर्ग दयानंद यादव जख्मी हो गया। घटना सोमवार दोपहर 12 की है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद फिर जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है। जख्मी तारापुर का बताया जा रहा है।