टेहरोली: लुहरगांव घाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
थाना टहरौली क्षेत्र के लुहरगांव घाट के पास आज गुरुवार को रात्रि के 9 बजे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें बाईक सवार रवि पाल उम्र 41 वर्ष निवासी झांसी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों ने पहुंच कर परिजनों को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल को उपचार हेतु डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु भेजा