गुना नगर: ड्यूटी के दौरान सोना पड़ा भारी, एसपी ने कोतवाली में पदस्थ आरक्षक को पुलिस लाइन किया अटैच
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कर्तव्य में लापरवाही करने पर डायल 112 पर तैनात कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक सोनू रघुवंशी को 11 जून को पुलिस लाइन अटैच किया है। एसपी ने बताया, रात्रि ड्यूटी के दौरान सोते पाए जाने पर कार्यवाही की है। एसपी ने स्पष्ट कहा, सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी ईमानदारी से करने के बार-बार निर्देश दिए जाते है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।