अत्यधिक सर्दी के मद्देनज़र जिले में रैन बसेरों की स्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के निर्देश पर तहसीलदार जगदीश बिश्नोई ने शहर के विभिन्न रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर के पुराने बस स्टैंड एवं काजी हाउस स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया गया।