करतला: जंगल में बकरी चरा रहे ग्रामीण पर भालू का हमला, इलाके में फैली दहशत
Kartala, Korba | May 16, 2026 कोरबा के करतला रेंज क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगल में बकरी चरा रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। एक सप्ताह में भालू हमले की यह तीसरी घटना बताई जा रही है।