गिरिडीह: भरकट्टा ओपी के खुरजियो गांव में डायन-बिसाही के आरोप में दंपति से मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी
भरकट्टा ओपी क्षेत्र स्थित खुरजियो गांव में डायन-बिसाही के आरोप को लगाकर एक दंपति के साथ मारपीट कर इन्हें घायल कर दिया गया। रविवार सुबह 9 बजे ज्यादा घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इस बाबत पीड़िता हरखी देवी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर गांव के ही छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।