कानपुर: पी रोड पर ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही ट्यूशन टीचर का मोबाइल फोन लूट ले गए लुटेरे,पुलिस जांच में जुटी
सीसामउ थाना क्षेत्र अंतर्गत पी रोड पर लेनिन पार्क से भदोरिया चौराहे के बीच ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही ट्यूशन टीचर अनन्या वर्मा का मोबाइल फोन अपाचे बाइक सवार लुटेरे लूटकर फरार हो गए।पीड़िता ने पुलिस को बाइक का नंबर उपलब्ध कराया है।थाना प्रभारी ने बताया बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।