कानपुर: दैनिक अखबार में खबर प्रकाशित होने से नाराज बिठूर विधायक ने अपना वीडियो जारी कर दी सफाई
बिठूर विधानसभा से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपना वीडियो जारी कर पूरे प्रकरण पर सफाई दी है। दैनिक अखबार में उनके विरुद्ध खबर प्रकाशित की गई थी जिसका जिक्र उन्होंने अपने वीडियो में किया।उन्होंने कहा की अखबार में एक पक्षीय खबर प्रकाशित की गई है और उनका पक्ष नहीं रखा गया।