कानपुर: बारादेवी से नंदलाल चौराहे की तरफ जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा,चालक की मौत, कई सवारियां घायल
बारादेवी से नंदलाल चौराहे की ओर जा रहा टेंपो गड्ढे में नियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत हो गई वहीं कई सवारियां घायल हुई है। एसीपी ने जानकारी दी की टेंपो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।