उज्जैन शहर: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्नी संग उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए, भस्म आरती में हुए शामिल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार प्रातः काल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में सहभागिता कर दर्शन लाभ प्राप्त किए। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। दर्शन उपरांत मंत्री प्रधान ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना कि।