टीकमगढ़: टीकमगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी: पारा 40 डिग्री पहुंचा, फसलों की बोवनी अटकी; मंगलवार से बारिश के आसार
टीकमगढ़ जिले में मानसून की कछुआ चाल और देरी के कारण भीषण गर्मी और उमस का दौड़ लगातार जारी है। सोमवार को तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार से शुरू होने वाले संभावित बारिश के दौर के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आते ही खरीफ की बोवनी तेजी से गति पकड़ेगी।